ad.

Thursday 17 March 2016

नव सोपान



नव सोपान

स्वयं से संवाद
मुश्किल होता है
     मगर __
नामुमकिन भी नहीं !!
पूछो कई सवाल !
     अंतस का __
अहम भेदी प्रतियुत्तर
सदैव एक सा होता है ..
लेकिन कौन
स्वीकार पाता है !
स्वीकारना !
बेशक कठिन होता है
     मगर ___
अहम् तज कर
कुछ स्वीकारते हैं
प्रायश्चित कर __
अपराध बोध से
मुक्ति पा लेते हैं
धीरे धीरे ही सही
     लेकिन ___
जीवन संवार लेते हैं
अंतर्द्वंद्वों को विजित कर
    नव सोपान रच लेते हैं ..
... विजय जयाड़ा


No comments:

Post a Comment