ad.

Thursday 15 September 2016

डैनों पर विश्वास है जिन्हें


डैनों पर विश्वास है जिन्हें
  ऊँचाइयों से वे घबराते नहीं !
अनंत व्योम बेशक सही
   परिंदे परवाज़ से बाज़ आते नहीं !! 

.... विजय जयाड़ा


Friday 9 September 2016

झरना


  झरना  

चलना नित
आगे बढ़ना
झर-झर
झरना कहता है
चलते जाना
जीवन है
रुक जाना
मौत समान है.

गति ही
चिर यौवन उसका
यौवन कब __
पीछे देखता है !!
गिरी शिखरों की
गोद से निकल
अब__
पत्थरों से भी टकराना है.
... विजय जयाड़ा