ad.

Saturday 11 July 2015

पहली बारिश


_\\ पहली बारिश //__ 

हवा चली मंद - मंद
फिर बवंडर का सुर उठा
धूल उड़ी चारों दिशा
मानव यहाँ-वहाँ थमा !
झूमे अलसाए विटप
गीत मधुर कोई सुना !
हरषाया अलसाया मन
जब झूम-झूम मेघा गरजा !
बिजलियाँ कड़की गगन में
    सुर___
पहली बारिश का सुना !! 

..विजय जयाड़ा 22.06.15
 

No comments:

Post a Comment